लुदर्श कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तुलसी सागर में किन्नर समुदाय ने भगवान राम का किया स्वागत

Share on Social Media

गाजीपुर 29 अक्टूबर, 2024 – ‘‘ये दिवाली माय भारत के साथ‘‘ कार्यक्रम का तीसरा दिन। स्थल लुदर्श कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तुलसी सागर। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सर्वधर्म समभाव की व्यापकता को समेटे हुए अद्भुत प्रसंग के साथ शुभारंभ हुआ। आज पहली बार समाज के तीसरे समुदाय किन्नर, भगवान राम लक्ष्मण देवी सीता का धूमधाम से स्वागत करते हुए मंच तक ले गए जहां पर श्रीमती सरिता अग्रवाल माननीय अध्यक्ष नगर पालिका, सिस्टर अल्फोंसा प्रधानाचार्य, कपिल देव उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र, अच्छे लाल कुशवाहा महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल तथा विद्यालय की अध्यापिकाओं ने  स्वागत के साथ-साथ आरती उतारी। लुदर्श कान्वेंट की ओर से थर्ड जेंडर को सम्मानित किया गया।

सभी धर्म की प्रार्थना के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं तथा युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दीवाली मनाई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि दिवाली अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला पर्व है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का पर्व है। दीपावली के अवसर पर पूरे वर्ष की सफाई तो लोगों द्वारा की जाती है किंतु उसे यथा स्थान न रखकर सड़क या वर्जित स्थान पर फेंक दिया जाता है जिससे गंदगी और बढ़ जाती है उन्होंने लोगों से अपील किया कि कूड़ा कचरा नगर पालिका की गाड़ियों में ही डालें।  किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष सोनाली किन्नर ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर सम्मानित किए जाने से हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माय भारत के साथ दिवाली मनाने का यह एक बेहद शुभ अवसर है तथा सुखद अनुभूति हो रही है। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने माय भारत के तहत विद्यालय की छात्राओं को पंजीकरण कराकर सरकार की योजनाओं तक पहुंचाने के तरीके बताएं।  लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने जनपद में चलाए जा रहे  माय भारत के अभियान की जानकारी दी। रंगोली के विजेता प्रतिभागियों को नेहरु युवा केंद्र की तरफ से पुरस्कृत किया गया। अंत में सिस्टर अल्फोंसा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।            

         इसी क्रम में लंका तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम   टी एस आई मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया । युवाओं ने सड़क पर यात्रा कर रहे हैं बिना हेलमेट के दो पहिया चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ चार पहिया वाहनों के चालको एवं अन्य यात्रियों को सीट बेल्ट लगाकर ही यात्रा करने हेतु प्रेरित किया। लंका मैदान के सामने फल मंडी में नेहरू युवा केंद्र माय भारत के युवाओं द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए गया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल परमेंद्र कुमार धनंजय, प्रकाश, मनोज कुमार वर्मा, पारस सिंह यादव, बाबूलाल, शाश्वत, सुमन बिंद तथा व्यापार मंडल के काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बना रहे हैं। जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने सभी से अपील किया है कि अगले दिन पुरानी सब्जी मंडी एवं रौजा तिराहा पर स्वच्छता अभियान में पहुंचकर अभियान को सफल बनाएं।
………………………………………

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत