लेबर डिमांड भरकर के काम की मांग करने पहुंचे,मनरेगा श्रमिक,पंचायत भवन बंद मिले

Share on Social Media

मनरेगा मजदूर संघ के निर्देश पर आज जनपद गाजीपुर में काम मांगो अभियान के तहत मनरेगा श्रमिक अपने अपने पंचायत भवन पर लेबर डिमांड भरकर के काम की मांग करने पहुंचे लेकिन विभिन्न विकासखंड के सभी पंचायत भवन बंद मिले एवं वहां पर जिम्मेदारी मनरेगा सेल का पदाधिकारी ग्राम प्रधान रोजगार सेवक या ग्राम सचिव कोई भी उपस्थित नहीं रहा मनरेगा मजदूरसंघ की जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि संगठन के द्वारा विकासखंड कासिमाबाद मोहम्मदाबाद रेवतीपुर जखनिया एवं बाराचवर के विकासखंड अधिकारी को एक सप्ताह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ के द्वारा लिखित रूप में अवगत कराया गया था कि संगठन के द्वारा 19 जुलाई को काम मांगो अभियान के तहत मनरेगा श्रमिकों को मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारी आपके संबंधित पंचायत भवन पर सामूहिक लेबर डिमांड भर के पहुंचेंगे एवं साथ ही साथ जिनके पास जॉब कार्ड नहीं है और वह पात्र है उनका जॉब कार्ड आवेदन फार्म भी भर करके पहुंचेंगे इसलिए संबंधित ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम सचिव रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान को आदेशित करने के लिए संगठन पत्र भी रिसीव कराया था

लेकिन उसके बाद भी खंड विकास अधिकारी के द्वारा ना ही किसी भी रोजगार सेवक ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को मनरेगा श्रमिकों की कार्य डिमांड रिसीव करने के लिए आदेशित किया गया और ना ही संबंधित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पंचायत भवन को भी खुलना उचित नहीं समझे जिससे नाराज मनरेगा श्रमिक पंचायत भवन पर ही नारेबाजी की एवं बिना लेबर डिमांड रिसीव कराई वापस जाना पड़ा जिला प्रभारी हरेंद्र यदुवंशी ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी चरम सीमा पर है जो जो मनरेगा श्रमिक वास्तव में कार्य करना चाहता है उनका काम देने से अधिकारी कतरा रहे हैं ना ही उनका लिखित में लेबर डिमांड रिसीव किया जा रहा है ना ही वास्तविक श्रमिक का जॉब कार्ड बनाया जा रहा है जिससे वास्तविक मनरेगा श्रमिक बेरोजगार ही पड़ा है और मजबूरी बस पलायन करने को मजबूर है जिसका मनरेगा मजदूर संघ घोर निंदा करता है वहीं मनरेगा मजदूर संघ के जिला महासचिव मनभाऊ राजभर जी ने बताया कि अगर अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते हैं तो मनरेगा मजदूर संघ को मजबूर होकर के मनरेगा श्रमिकों के साथ एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा क्योंकि अधिकारी मनमानी करते हुए वास्तविक श्रमिकों को रोजगार न देकर के केवल कागजों में टारगेट पूर्ण करने पर ही ध्यान दे रहे हैं और उच्च अधिकारियों को इतना समय नहीं है कि वह उनके द्वारा जारी किए गए मास्टर रोल की जांच करें एवं उसे पर अपलोड किए गए फोटो को सत्यापित कर सकें कासिमाबाद विकासखंड में 9 ग्राम सभा में कार्य की डिमांड करने श्रमिक पहुंचे जिसमें सभी पंचायत भवन बंद मिले एवं उनका लेबर डिमांड रिसीव नहीं किया गया इसी तरीके से मोहम्मदाबाद बाराचवर रेवतीपुर जखनिया में कुल मिलाकर सैकड़ो ग्राम सभाओं में कार्य की डिमांड करने मनरेगा श्रमिक पहुंचे लेकिन पंचायत भवन बंद मिले एवं जिम्मेदारी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले जो मनरेगा मैं कराए जा रहे कार्य पर सवाल उठता नजर आ रहा है कार्यक्रम को संचालित करने में मोहम्मदाबाद ब्लाक टीम अजीत यादव राजेश चौहान बृजेश कुमार अमृता कुशवाहा बाराचवर ब्लॉक पदाधिकारी मोहन यादव अशोक श्रीवास्तव चंद्रशेखर कुमार मुकर ध्वज राजभर संजय कुमार रेवतीपुर ब्लाक टीम इंद्रजीत पांडे मनोज कुमार संजय कुमार विजेंद्र कुमार प्रमोद कुमार एवं कासिमाबाद ब्लाक पदाधिकारी आतिश कुमार रविंद्र कुमार दयाकांत नीलम सभी लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत