यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
लखनऊ।
भारतीय योग परिषद् एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ तथा ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में “महर्षि पतंजलि–यौगिक जीवन से सफलता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री सुरेश कुमार दुबे ने यौगिक जीवन को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. नीरज जैन ने योग को जीवन पद्धति के रूप में अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. अलका वर्मा, भारतीय योग परिषद् एवं ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वविद्यालय द्वारा योग विषय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, योगाचार्या भारती मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, डॉ. कल्पना सिंह, भारतीय योग परिषद् के उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद से दीप कुमार मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में के हेल्थ एंड फिटनेस केयर फाउंडेशन, राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट वाराणसी, जे.पी. मेमोरियल संस्थान लखनऊ, कार्तिकेय सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन लखनऊ, इंडियन आर्ट एंड सोशल फाउंडेशन, वेस इंडिया, वैदिक मित्र न्यास सहित कई संस्थाओं का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री नीलू पाण्डेय एवं योगिता मिश्रा द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।






