राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने किया गाजीपुर महिला जिला अस्पताल एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण

Share on Social Media

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने किया गाजीपुर महिला जिला अस्पताल एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण — व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

गाजीपुर, 03 नवम्बर 2025 (सू0वि0):
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती चारू चौधरी ने आज गाजीपुर जनपद के महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, एसएनसीयू, लेबर रूम, अल्ट्रासाउंड रूम एवं ओपीडी का जायजा लिया।

निरीक्षण में पाया गया कि ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट कराने हेतु बाहर के प्राइवेट लैब में भेज रहे हैं, जबकि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर प्रतिदिन केवल 10-12 मरीजों का ही परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही मरीजों को दवाइयां भी बाहर से खरीदने के लिए लिखी जा रही थीं।

मरीजों ने अपनी समस्याएं उपाध्यक्ष महोदया को सीधे बताईं। अस्पताल परिसर में लगी लिफ्टें भी संचालन में नहीं थीं, जिस पर श्रीमती चौधरी ने सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद श्रीमती चौधरी ने फॉक्सगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने गर्भवती महिला की गोद भराई एवं शिशु का अन्नप्राशन संस्कार किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को समय से दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की हिदायत दी।

साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय फॉक्सगंज का भी औचक निरीक्षण किया। वहाँ कक्षा 1 से 5 तक केवल 14 बच्चे उपस्थित पाए गए, जिनके पास स्कूल यूनिफॉर्म नहीं थी। चार शिक्षकों में से केवल एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ा रहे थे। शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही देखकर श्रीमती चौधरी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

👉 निरीक्षण के दौरान श्रीमती चौधरी ने कहा कि सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता और सेवा की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए, ताकि आमजन विशेषकर महिलाओं और बच्चों को समुचित सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत