जांच के आंच में वर्षों से जल रहा तेजपुरा ,ग्राम प्रधान व सचिव पर भ्रष्ट्राचार का आरोप

Share on Social Media

गाजीपुर।
जांच के आंच में वर्षों से जल रहा तेजपुरा गांव
भ्रष्टाचार का लग रहा ग्राम प्रधान व पूर्व सचिव पर गंभीर आरोप। मरदह
ब्लाक के तेजपुरा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के नवीनीकरण के नाम पर बीस वर्ष पूर्व विद्यालय प्रांगण में लगे ईट के खड्डज्जे को उखाड़ कर अपने निजी मकान बनाने में उपयोग करने का गंभीर आरोप ग्रामीणों ने बीते 22 जुलाई को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगाया।मालूम हो कि गांव निवासी अर्जुन कुमार,रामदीन राम,
पंकज कांत सागर,यशवंत सिंह,कृष्ण कुमार यादव,अजय सिंह,भरत सिंह,सहित दर्जनों लोगों ने किया था।जिसके फलस्वरूप जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर
शुक्रवार को गांव पहुंची गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने आरोपों की जांच हेतु भौतिक सत्यापन के क्रम में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय तेजपुरा में खुली बैठक के माध्यम से पक्ष व विपक्ष के लोगों का कलमबद्ध बयान दर्ज किया।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि‌‌ ग्राम पंचायत में बिना खुली बैठक के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर कर दिया जाता है।साथ ही साथ 20 वर्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण हेतु पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत का आगमन हुआ था,उसी दरम्यान पूरे परिवार में ईट लगातार खड्डजा लगाया था जिसे वर्तमान ग्राम प्रधान ने मिशन कायाकल्प योजना के तहत नवीनीकरण का हवाला देकर लगभग 30 हजार पीस ईट विद्यालय परिसर से उठवाकर अपने ही मकान के निर्माण में लगा दिया,और पूरा विद्यालय परिसर को उबड़-खाबड़ कर तीन साल से गांव के लोगों व विद्यालय परिवार को झांसा दे रहा है,जिससे बच्चों को स्कूल आने व जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़,जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।तथा गांव में विकास कार्य काफी हद तक प्रभावित है कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है।इस संबंध में मुख्य जांच अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर शिकायतों का जांच-पड़ताल किया गया है जिसका रिपोर्ट बनाकर महोदय को प्रेषित किया जाएगा।इस मौके पर एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह,जेई आरईडी आशीष खरवार,
जेई पंचायत विभाग मनीष मिश्रा,सचिव ज्योति सिंह, ग्राम प्रधान रामसुधार यादव,आदि मौजूद रहे।

इनसेट
जांच टीम के गांव पहुंचते ही भारी गहमागहमी की स्थिति देखने को मिल,जांच टीम के अधिकारियों को काफी मशक्कतों का सामना करते हुए अपनी कारवाई पूरी करते हुए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया,हो हल्ला के बीच घंटों चली जांच-पड़ताल में पक्ष विपक्ष में तूं-तूं मैं-मैं होता रहा जो गांव सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।पक्ष-विपक्ष के लोगों के बीच वाक्युद्ध के बाद गाली-गलौज तक पहुंची और मारपीट की नौबत उत्पन्न होने कुछ क्षण पूर्व ही उप निरीक्षक एस.एस.चंदेल ने पुलिस कर्मियों संग मोर्चा संभाले हुए दोनों पक्षों को शांत करा दिया।

सूत्रों- से मिली खबर के अनुसार तीन वर्ष प्रधानी का कार्यकाल पूरा होने के दरम्यान ग्राम प्रधान रामसुधार यादव, पूर्व सचिव चन्द्रिका प्रसाद व मयंकधर राय ने एक भी विकास कार्य गांव में नहीं कराया,जिससे मूल भूत सुविधाओं के लिए लोगों को आज भी भटकना पड़ रहा है,वहीं दूसरी ओर मिशन कायाकल्प योजना भी फिसड्डी साबित दिख रही है।इसके पूर्व में भी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जिलाधिकारी के आदेश पर इसी मामले का जांच पड़ताल किया था परन्तु मामला ठंडे बस्ते में जाने के बाद शिकायतकर्ता ने पुनःडीएम को शिकायत पर सौंपा था जिसके बाद पुनः जांच टीम पहुंची।गाजीपुर।

  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत