मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघ ने विकासखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share on Social Media

मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघ ने विकासखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर):
मनरेगा मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर अपनी टीम के साथ विकासखंड अधिकारी कार्यालय का रुख किया। अधिकारी की अनुपस्थिति में संघ ने पंचायत प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने की मांग की।मनरेगा मजदूर संघ ने विभिन्न ग्राम सभाओं में लेबर डिमांड भरवाई, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया।19 जून 2024 को सामूहिक आंदोलन के माध्यम से विकासखंड अधिकारी को लेबर डिमांड रिसीव कराई गई, फिर भी मजदूरों को काम नहीं दिया गया।फर्जी लेबर डिमांड भरवाकर कार्य कराने का आरोप भी लगाया गया।संघ ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को जिला महासचिव प्रमोद सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को सामूहिक लेबर डिमांड सौंपा गया था। इसके बाद 26 दिसंबर 2024 को आदेश जारी किया गया कि मजदूरों का मास्टर रोल तैयार कर उन्हें तत्काल काम मुहैया कराया जाए। साथ ही, एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई।संघ के मुताबिक, मोहम्मदाबाद ब्लॉक में अभी तक मास्टर रोल जारी नहीं किया गया, जबकि कासिमाबाद और बाराचवर ब्लॉक में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।संघ के ब्लॉक सचिव राजेश चौहान ने कहा कि अगर जल्द से जल्द मजदूरों के लिए मास्टर रोल जारी नहीं किया गया, तो मजबूरन बिना किसी सूचना के कार्यालय के सामने आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी विकासखंड अधिकारी पर डाली है।इस मौके पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमृता कुशवाहा, ब्लॉक सचिव बृजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघ ने विकासखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत