शारदा नदी देवपालपुर के माजरा कोल्हूपुरवा में बरसा रही कहर, ग्रामीण अपने आशियानों को स्वयं तोड़कर कर रहे पलायन।

Share on Social Media

उत्तर प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शारदा नदी के कहर से गांवों को बचाने की मुहिम सिंचाई विभाग के अधिकारियो की उदासीनता के चलते धराशाई हो रही है ताजा मामला जनपद सीतापुर तहसील लहरपुर क्षेत्र के ग्राम देवपालपुर मजरा कोल्हूपुरवा का है जहां बीते वर्षो से 20 करोड़ 46 लाख 72 हजार 3 सौ 23 रूपयों की लागत से शारदा नदी किनारे कोल्हू पुरवा को बचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध निर्माण किया गया था जिसे शारदा नदी महज 24 घंटो में 3 सौ मीटर काटकर गांव में दस्तक दे दी है जिससे भयभीत कोल्हू पुरवा के बाशिंदे अपने – अपने आशियानों को खुद तोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं।
आपको बताते चले शारदा नदी की धारा कटान करते हुए गांव के बिलकुल करीब आ पहुंची है। आबादी से लहरें महज 6 मीटर दूर है। सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक बताया गया सेफ जोन अब डेंजर जोन में आ गया है। शारदा नदी के कटान के खौफ से भयभीत कोल्हुआ पुरवा के ग्रामीण जेसीबी से अपना मकान तोड़वा रहे हैं। मलबा व गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे हैं। रामभूषण, अरुण, महदेई, अंकित, संतोष, सर्वेश व सोहन ने बसंतापुर व देवपालपुर के सचिवालय में शरण ली है। यहां के ग्रामीणों का आरोप है कि जिस तरह नदी का कटान जारी है एक दो दिन में गांव का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि रोजाना सुबह शाम सभी परिवारों को भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को तीनों बैराजों से करीब 3,64,343 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितलखनऊ।भारतीय योग परिषद् एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ तथा ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन…

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    Share on Social Media

    Share on Social Media, ग्राम सभा में भावी प्रधान प्रत्याशी के रूप में मजबूत दावेदारीगाजीपुर।कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम सभा जयंतिदासपुर मानपुर में मानवता और सेवा का संदेश लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत