युवा पत्रकार पर हमला: चार हमलावरों ने मकान निर्माण को लेकर की मारपीट कर दिया घायल, पत्रकार की सूझबूझ पर शांति रही कायम

Share on Social Media

युवा पत्रकार पर हमला: चार हमलावरों ने मकान निर्माण को लेकर की मारपीट कर दिया घायल, पत्रकार की सूझबूझ पर शांति रही कायम

गाजीपुर से है जहां मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जफरपुरा मोहल्ले में पत्रकार रेयाज अहमद के मकान निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न विवाद और हमले ने पूरे मोहल्ले में हलचल मचा दी। नौशाद, आलमगीर, समीर, और शहाबुद्दीन द्वारा पत्रकार पर हमला किया गया, जिससे उन्हें सिर और हाथ में काफी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद रेयाज अहमद ने पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा डालने और अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी दी
तहरीर के बाद मामले ने कानूनी रूप लिया, लेकिन पत्रकार रेयाज अहमद ने मामले को और अधिक गंभीर होने से रोकने के लिए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनकी सूझबूझ और धैर्य ने इस विवाद को शांति से सुलझाने में मदद की। जब स्थानीय चेयरमैन और सभासदों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने का प्रयास किया, तो रेयाज अहमद ने समाज की शांति और भाईचारे को ध्यान में रखते हुए समझौते का मार्ग अपनाया
चेयरमैन और सभासदों ने हमलावरों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अगर पत्रकार रेयाज अहमद के साथ कोई घटना होती है या उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आलमगीर वारसी समेत चारों हमलावरों की होगी। इसके बाद हमलावरों ने अपनी गलती मानी और समाज के सामने माफी मांगी। पत्रकार रेयाज अहमद ने शांति और सद्भावना को प्राथमिकता देते हुए सुलहनामा कर लिया, जिससे मामला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुलझ गया।
इस पूरे घटनाक्रम में रेयाज अहमद की सूझबूझ और समझदारी की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने न केवल एक अच्छे पत्रकार के रूप में बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी अपना फर्ज निभाया। उनकी शांति और धैर्य ने यह सिद्ध किया कि विवादों को समझदारी और संवाद के जरिए हल किया जा सकता है
वहीं अब रेयाज अहमद का मकान निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है और मोहल्ले में शांति बहाल हो चुकी है। उनकी इस सूझबूझ ने मोहल्ले के अन्य लोगों के लिए भी एक मिसाल बनकर सामने आई है ।कि किस तरह मुश्किल हालातों में भी समाज के हित में फैसले लिए जा सकते हैं। पत्रकारिता में उनकी कर्तव्यनिष्ठा और इस विवाद में उनके धैर्यपूर्ण व्यवहार की हर तरफ सराहना की जा रही है।
यह घटना इस बात की मिसाल है कि कैसे रेयाज अहमद जैसे जिम्मेदार और सूझबूझ वाले पत्रकार समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत