यूपी: बीजेपी ने 70 जिलों में नए अध्यक्ष किएनियुक्तः

Share on Social Media

यूपी: बीजेपी ने 70 जिलों में नए अध्यक्ष किएनियुक्तः गाजीपुर में ओमप्रकाश राय को मिली कमान, जखनियां में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्नभारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 70 जनपदों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। गाजीपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश राय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।इस नियुक्ति पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में जखनियां में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।प्रमोद वर्मा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है ओमप्रकाश राय एक शिक्षाविद हैं और दो बार जिला महामंत्री रह चुके हैं। वर्मा का मानना है कि राय के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गाजीपुर की सभी सात विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ‘ओमप्रकाश राय जिंदाबाद’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

  • Related Posts

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितलखनऊ।भारतीय योग परिषद् एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ तथा ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन…

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,