आचार्य माधव कृष्ण ने सत्संग में चार साधनाओं की किये व्याख्या

Share on Social Media

आचार्य माधव कृष्ण ने सत्संग में चार साधनाओं की किये व्याख्या

गाजीपुर।श्री गंगा आश्रम द्वारा आयोजित मानवता अभ्युदय महायज्ञ अपनी पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। वैदिक हवन, श्रीरामचरितमानस का नवाह्न पारायण, सभी आगंतुकों को जलपान और दो समय भोजन का क्रम निर्बाध रूप से चलता रहा। आश्रम के सर्वराहकार और मानव धर्म प्रसार के अध्यक्ष बापू जी महाराज व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे।संध्या सत्संग में विवेक चूड़ामणि के अगले प्रसंग पर विचार करते हुए साहित्यकार माधव कृष्ण ने कहा कि, मनीषियों ने चार साधनाओं या योग्यताओं की बात की है जिनके बिना मनुष्यता असंभव है: नित्य और अनित्य वस्तु के बीच अंतर करने की क्षमता या विवेक, इस लोक और परलोक में किसी भी प्रकार के विषयभोग की इच्छा का त्याग या वैराग्य, मुक्त होने की इच्छा या मुमुक्षुत्व, छ: संपत्तियां: शम, दम, तितिक्षा, उपरति, श्रद्धा, समाधान।
उन्होंने कहा कि ब्रह्म सत्य है और जगत मिथ्या है, इस विवेक का यही आधार सूत्र है और विचार के द्वारा इसका दृढ़ निश्चय करना होता है। लेकिन संसार मिथ्या है इसका यह अर्थ नहीं है कि मनुष्य संसार छोड़ दे। संसार में सर्वत्र ब्रह्मदर्शन करना है। यदि हम किसी मनुष्य के अंदर अमुक जाति या धर्म या संपत्ति या हैसियत या सौंदर्य या बल या निर्बलता इत्यादि देखते हैं तो हमारे अंदर विवेक नहीं है। ब्रह्मदर्शन का अर्थ है कि हम प्रत्येक को मनुष्य मानें। इसीलिए बाबा गंगारामदास कुछ भी बनने से पहले मनुष्य बनने का निर्देश देते हैं।
बापू जी ने ज्ञान दीपक की बात करते हुए कहा कि, आजकल सत्य पराजित नहीं हो रहा है। आजकल लड़ाई सत्य और झूठ के बीच नहीं है, कम सत्य और अधिक सत्य के बीच है। लोगों ने सत्य के साथ मिलावट कर रखी है। इस मिलावट भरे सत्य को झूठ ही समझना चाहिए। बाबा गंगारामदास ने शास्त्रों के मत का समर्थन करते हुए कहा कि कलियुग की एकमात्र तपस्या सत्य है। इस सत्य को पकड़ना ही सबसे बड़ी पूजा, उपासना, धर्म और यज्ञ है। इसलिए उन्होंने सभी को सूत्र दिया कि, झूठ बोलने वाला कभी आगे नहीं बढ़ सकता।सभा का समापन गुरु अर्चना, ईश्वर विनय, प्रसाद वितरण और भंडारे से हुए। कल इसका सातवां दिन होगा।*आचार्य माधव कृष्ण ने सत्संग में चार साधनाओं की किये व्याख्या*

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,