दुल्लहपुर के जाफरपुर ग्राम सभा के राजभर बस्ती में देर रात 12:00 बजे चारपाई पर सोई हुई 16 वर्षी खुशबू नमक बालिका को सांप ने उसके दाहिने हाथ के हथेली के ऊपर काट लिया इसके बाद खुसबू का नींद 10 मिनट बाद खुला जब खुशबू को हाथ में दर्द होने लगा। उसके बाद खुशबू ने उठकर के अपने मां तेतरी देवी की बताई की मां मुझे कुछ हाथ जिसकी वजह से मेरे हाथ में दर्द हो रहा है। और घबराहट हो रही है। तब खुशबू की मां अपने पति भरत राजभर को जगा कर सारी बात बताई। उसके बाद भरत राजभर ने खुशबू को लेकर जाने के लिए अस्पताल सोचा उसके पहले आमवा की सती माई को मनाकर करके लोग इंतजार करते रहे उन्होंने गांव के कुछ लोगों को फोन लगाकर गाड़ी मांगने की प्रयास किया लेकिन उसे समय काफी बारिश हो रही थी जिस वजह से गाड़ी आने में काफी देर हो गई। तब तक खुशबू की तबीयत और ज्यादा खराब हो रही थी। लगभग 2 घंटे बाद गाड़ी आई और खुशबू को लेकर के खुशबू के परिवार वाले और घर वाले मऊ जिला अस्पताल ले जाने के लिए चल दिए जैसे ही मरदह बाजार से आगे पहुंचे खुशबू ने दम रास्ते में ही तोड़ दिया। लेकिन घर वालों को संतुष्टि ना हुई तो जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने खुशबू को मृत्यु घोषित कर दिया जैसे ही खुशबू की मौत की सूचना मिली घर वाले दहाड़े मार कर रोने लगे उसके बाद घर वालों ने खुशबू को डेथबॉडी को लेकर घर आए, उसके बाद गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर रामवृक्ष सिंह यादव, ग्राम प्रधान ऋषिकेश गौंड ने इसको सूचना पुलिस थाने पर दी और क्षेत्रीय लेखपाल को भी सूचित किया गया सूचना पाते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम करने की तैयारी चालू कर दी है।
पारिवारिक स्थिति:
खुशबू के पिता भरत राजभर एक दिहाड़ी मजदूर हैं। और माता तेतरी देवी घरेलू महिला है खुशबू के साथ दो बहन और भी हैं। कक्षा 8 की छात्रा थी।खुशबू पढ़ने में काफी होनहार
काफी होनहार थी






