ए.के. हेल्प सोशल फाउंडेशन 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग संगम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया
ए.के. हेल्प सोशल फाउंडेशन 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योग संगम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया
लखनऊ, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ए. के. हेल्प सोशल फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क, गेट नंबर 7, पर किया गया।
इस कार्यक्रम की आयोजक एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन शैली को संतुलित करने की एक वैज्ञानिक विधि है।
योग प्रशिक्षिकाएं समरीन बानो और नितिका दुबे सुकीर्ति श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, तथा प्राणायाम जैसी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्य अर्जुन मौर्या, आशा मिश्रा, योगिता मिश्रा, सर्वेश सोनी, इशांश सिंह, निवेदिता सिंह, कीर्ति शर्मा, रजनी सेठ, दीपिका तिवारी आक्रोश निगम सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।






