सैकड़ो ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन काटने की वजह से ग्रामीणों ने जताया नाराजगी: बिजली विभाग के कर्मचारियों को बताया दोषी

Share on Social Media

दुल्लहपुर के सिखड़ी टेडियां ग्राम सभा में बिजली विभाग द्वारा सैकड़ो घरों के कनेक्शन एक साथ काटने की वजह से गांव में काफी हलचल मच गया जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने दुल्लहपुर पावर हाउस पर आकर के हो हल्ला मचाते हुए कर्मचारियों द्वारा किया गया शोषण का आरोप लगाया बताया कि हम लोगों से बिजली विभाग के लाइन मैन हरिवंश गौतम, हंसराज राम ,आदि लाइन मैन द्वारा समय-समय से आकर के पैसा ले जा रहे थे। लेकिन जमा नहीं कर रहे थे। जिससे बिजली बाकी रह गया है। वहीं 2020 से बिजली का बिल बकाया होने की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सैकड़ो घरों के बिजली के कनेक्शन काट दिया और लगभग दर्जनों घरों के लोगों को दस हजार से अधिक का बिल पकड़वा दिया। जिससे ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि हम लोगों को बिजली बिल जमा करने का मौका नहीं मिला
और बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा आते ही बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जिससे कि हम लोग अंधेरे में रह रहे हैं ।और काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की कर्मचारियों द्वारा हमारे साथ अभद्रता की गई और जबरदस्ती घर में घुसकर के बिजली कनेक्शन काटा गया। ग्रामीणों में महेसिया का 8000 सुभावती का 13631 बैसाखी देवी का 12764 राम रतिया का 12295 कलावती देवी का 15712 रुपए व कई अन्य ग्रामीणों का इसी तरह बिल आया हुआ है। वहीं इस संबंध में जेई रवि राव ने बताया कि लोगों का बिजली बिल बाकी था। जिससे हमारे कर्मचारी मौके पर जाकर के बाकी बिजली बिल को जमा कराने की बात कही गई तो ग्रामीणों ने अभद्रता की और बिजली का बिल न जमा करने का धमकी भी दी जिस वजह से उनका लाइन काटा गया है। अगर लोग बिजली का बिल जमा करना चालू करेंगे तो उनकी लाइन कनेक्शन चालू कर दी जाएगी

  • Related Posts

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    Share on Social Media

    Share on Social MediaUP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न, संवैधानिक मूल्यों व सामाजिक समानता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम गाजीपुर।पूर्ति संस्थान गाजीपुर के सौजन्य से…

    बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर: बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि गाजीपुर, बिरनो: आज बिरनो गांव में श्री दुर्गा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत