मिलावट खोरी पर प्रशासन की कार्यवाही नकली खोवा पनीर बरामत

Share on Social Media

गाजीपुर – दिनांक 06.11.2024 को सायं सूचना प्राप्त हुई कि नसीरपुर, हसंराजपुर गाजीपुर स्थित राजनाथ यादव पुत्र रामदरश यादव के प्रतिष्ठान में स्किम्ड मिल्क पाउडर से मिलावटी खोया, पनीर, छेना बनाकर विक्रय किया जा रहा है, सूचना प्राप्त होने के पश्चात जनपद गाजीपुर  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जॉच एवं नमूना संग्रह हेतु तत्काल रवाना किया गया। दौरान कार्यवाही उपनिरीक्षक श्री शिवप्रकाश पाठक थाना-जंगीपुर मय हमराही उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा नमूना संग्रह के समय कार्यवावाही के समय समुचित सहयोग प्रदान किया गया। समस्त कार्यवाही  आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में की गयी एवं 03 नमूना संग्रहित किया गया, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है- दिनांक 06.11.2024 नसीरपुर, हंसराजपुर गाजीपुर स्थित राजनाथ यादव के प्रतिष्ठान से छेना का 01 नमूना, खोया का 01 नमूना, स्किम्ड मिल्क पाउडर (मोहन बंगाल टाइगर ब्राण्ड) का एक नमूना प्राप्त किया गया जिसके अन्तर्गत संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्ता एवं पंकज कुमार कन्नौजिया उपस्थित रहे।
……………………………………..

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,