चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया

Share on Social Media

गाजीपुर 24 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को आज दिनांक 24-10-2024 को पूर्वान्ह 11.00 विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि में श्रीमती सपना सिंह मा०अध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद-गाजीपुर, श्रीमती सरिता अग्रवाल मा०अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जनपद-गाजीपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं व जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर उपस्थित रहे। जनपद गाजीपुर के कुल 08 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी(स०क०) में से केवल 07 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। आज दिनांक 24-10-2024 को ही मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश में नवचयनित अभ्यर्थियों को लोक भवन स्थित सभागार, लखनऊ नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है उसी क्रम में जनपद के कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है, चयनित अभ्यर्थियों में अरविन्द गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता,  दिव्यांश राय पुत्र  सुरेन्द्र प्रसाद राय,  पियूष कुमार दूबे पुत्र  कन्हैया लाल दूबे, सुश्री शशिबाला पुत्री  संतूराम,  रणवीर शास्त्री पुत्र  श्रीराम शास्त्री,  दिलीप कुमार पुत्र  सुरेश चन्द्र,  संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र  जयनारायण सिंह कुशवाहा लोगो द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाओं और सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
…………………………….

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,