निःशुल्क ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित

Share on Social Media

गाजीपुर 14 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0) – वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना जनपद में संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट (10$2) उत्तीर्ण होगें एवं उनकी वार्षिक आय रू0 1,00,000=00 (धनराशि रू० एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा। द्वितीय चरण की निर्गत समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 10 अक्टूबर, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024 तक निर्धारित है।

गिरिजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ने बताया कि इच्छुक पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र आनलाईन वेबसाईट पर www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.in पर दिनांक 10 अक्टूबर, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024 तक भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (आय एवं जाति प्रमाण पत्र जो बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की वेबसाईट पर उपलब्ध होना अनिवार्य है, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) स्वप्रमाणित करते हुए. उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में विलम्बतम् दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 तक सायं 05.00 बजे तक जमा किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित आवेदक का होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क करें।
………………………………….

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,