गोविंदपुर वनवासी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण ,150 से ज्यादा महिलाओं ,बच्चों ने लिया भाग

Share on Social Media

गोविंदपुर वनवासी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण ,150 से ज्यादा महिलाओं ,बच्चों ने लिया भाग

समाज सेवी ने बच्चों के शिक्षा को लेकर चिंता जताई

गाजीपुर: गोविंदपुर वनवासी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण ,समाज सेवी ने बच्चों के शिक्षा को लेकर चिंता जताई
15 अगस्त के अवसर पर गाजीपुर के गोविंदपुर स्थित वनवासी बस्ती में समाजसेवी राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे बस्ती के वरिष्ठ नागरिक रामकिसुन वासफोर ने संपन्न कराया।
समाजसेवी राजकुमार मौर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 10 बजे बस्ती पहुंचे और प्रत्येक परिवार से मुलाकात की। कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद लगभग एक घंटे में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम में लगभग 150 महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों को भारत रत्न बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता के वेशभूषा में सुसज्जित किया गया। बच्चों को तैयार करने में सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता भारती का विशेष सहयोग रहा।
समाजसेवी राजकुमार मौर्य के आग्रह पर बस्ती की बुजुर्ग महिलाओं के हाथों बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई और समोसा वितरित किया गया।
राजकुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि वनवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना एक बड़ी चुनौती है। जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों का स्कूलों में दाखिला नहीं हो पा रहा है, और 100 प्रतिशत महिलाएं अशिक्षित होने के कारण बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाती हैं।
इस अवसर पर मुनेश्वर सागर, नंदलाल फौजी, रामकिशुन वासफोर, संस्था के सचिव संतोष गुप्ता, अनुज यादव, हर्ष यादव, संतोष राजभर, जिला मंत्री राकेश यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यापक नंदजी ने किया।

बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट मुख्यालय पर सावित्री मौर्य ने किया ध्वजारोहण,

महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

गाजीपुर के बरही स्थित बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष सावित्री मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भी समाज के कई वंचित परिवार ऐसे हैं जिन्हें आज़ादी का सही अर्थ मालूम नहीं है।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया और कहा कि जब तक महिलाएं हर स्तर पर आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक वास्तविक आज़ादी अधूरी रहेगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार मौर्य, राकेश यादव, ट्रस्ट के सचिव संतोष गुप्ता, मुनेश्वर सागर, सदस्य हनुमान बरनवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,