गरीबों की मदद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि ,पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव

Share on Social Media

मरदह।समाजसेवी‌ बसवारी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं पहलवान नगीना यादव द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाई गई।स्व.यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के व गैर जनपद से दलिय सीमा तोड़ हजारों लोग आएं एवं उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और उनके समाजसेवा के योगदान को याद किया।
स्व.यादव की याद में उनकी पत्नी ग्राम प्रधान कालिंदी देवी ने 201 गरीबों एवं असहायों में कंबल,साड़ी एवं पौधे का वितरण के साथ ही भण्डारे में प्रसाद वितरण किया।मुख्य अतिथि बलिया सांसद सनातन पाण्डेय के प्रतिनिधि रामेश्वर पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर व स्व.यादव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।उन्होंने कहा, “स्व.यादव जैसे लोग बिरले ही होते हैं,जिन्होंने गरीबों और मजलूमों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया।”
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने स्व.यादव के योगदानों को याद करते हुए कहा कि इस समाज को उनके जैसे कर्मयोगियों की जरूरत है जो हमेशा रेखांकित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर गरीबों की मदद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव ने स्व.यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वभाव के अनुरूप उनके पुण्यतिथि पर गरीबों की सेवा की गई।हमें अपने पूर्वजों की सेवा व याद करते रहना चाहिए।जिससे हमारे समाज में सामाजिक समरसता बनी रहें।पूर्वजों को सुकून मिलेगा और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज।प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से परोपकार के कार्य हर सम्पन्न व्यक्ति को करने चाहिए जिससे संस्कार व शिष्टाचार का एक संवाहक संवाद स्थापित हो और समाज में माता-पिता के आर्दशों को आत्मसात किया जाएं।इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में कमलेश यादव,पवन यादव,संजय यादव,छांगुर यादव,धर्मेंद्र यादव,अजय खरवार रामनारायण यादव,जयहिंद यादव, अवधेश यादव,मुन्ना चौहान,रामविजय यादव,रामायण यादव,विरेंद्र यादव,हरिवंश यादव,शिवलाल यादव,जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं,नीरज सिंह,विनोद यादव,रामप्रवेश यादव,कल्पनाथ यादव,भीम यादव,सुदर्शन यादव,वकील राम,धीरेन्द्र सिंह,अम्बिका सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,