बाबा साहब की जयंती पर माल्यार्पण कर किए गए उनके सिद्धांतों को याद

Share on Social Media

बाबा साहब की जयंती पर माल्यार्पण कर किए गए उनके सिद्धांतों को याद

गाजीपुर बिरनो। संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिरनो क्षेत्र के दिदोहर, बिरनो ,शेखपुर, भौरोपुर और शहादतपुर गांवों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान मन्नू राजभर, और क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, संकटा प्रसाद मिश्रा, लालजी गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।इस मौके पर बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने संविधान निर्माण के दौरान हर वर्ग, धर्म और जाति के अधिकारों का ध्यान रखते हुए भारत को एक समतामूलक राष्ट्र की दिशा में अग्रसर किया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,