विद्युत उपकेंद्र भोजापुर का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देख विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर गायब

Share on Social Media

मरदह पिछले चार दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से जमुवारी हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र भोजापुर का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देख विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर गायब रहे । ग्रामीणों के अनुसार जमुवारी दलित बस्ती में 1995 निशुल्क विद्युतीकरण अम्बेडकर ग्राम के तहत हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी पंचायत भवन पर कैम्प लगाने आए थे और पूरे हरिजन बस्ती का बिजली किसको काट दिए जिसे पूरे बस्ती में बिजली गुल हो गई। बिजली ना होने से कोई भी गांव में घटना हो सकती है और क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना हो रही है।और गांव के लड़के लड़कियों की परीक्षा तैयारी भी अंधेरा होने से नहीं हो पा रही है।जिससे उसी पढ़ाई भी बाधित हो रही हे। अगर हमारी बस्ती का बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरना वह प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन भाग प्रशासन की होगी । ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन में विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। ग्रामीणों का आरोप की विभाग के तरफ से बस्ती के लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया गया। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिजली वसूली के नाम पर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं ,लेकिन हम भ्रष्टाचार नहीं होने नहीं देंगे । इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि बस्ती के लोगों को कुछ माह पहले बिजली बिल जमा करने के लिए उनका कनेक्शन काटा गया था ।लेकिन बस्ती के लोगों के द्वारा बिजली बिल जमा करने को कहा गया तब जाके उनका कनेक्शन जोड़ा गया ।लेकिन इस बार बिजली बिल अगर नहीं जमा करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। धरना प्रदर्शन में शामिल जयप्रकाश राम, प्रभुनाथ राम ,खरपंतन राम , शशि राम बृजेश पांडेय विद्याधर पांडेय अरविंद कुमार ,एसीओराम, रेखा देवी मीना, मुन्नी, प्रमिला देवी, सुमन देवी ,दुर्गावती ,बिंदु, रीना, सुमन, शशिकला, रेखा, मंजू, लालसा ,शिव कुमारी ,निर्मला देवी, दुर्गावती ,सोनी ,अनीता सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,