शिवम कुमार ने बॉलीबॉल चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव व जिले का नाम किया रोशन

Share on Social Media

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए मरदह ब्लाक के महमूदपुर गांव निवासी प्रेमचंद राम के सुपुत्र कक्षा नौ के छात्र शिवम कुमार ने सिगंल इमेंट में तेलंगाना की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जिसके उपरांत गांव पहुंचने पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह किया गया।जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि आज हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं निखरकर देश के क्षितिज पर चमक रही है। शिवम कुमार ने सिद्ध कर दिया,कम संसाधनों व रूकावटों का सामना करते हुए भी गरीब परिवार के लाल ने सफलता हासिल करते हुए गांव घर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया निश्चित तौर पर युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ना चाहिए।मालूम हो कि बीते दिनों जमानियां में राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 26 वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विभिन्न वर्ग के फाइनल मैच खेले गए थे।जिसमें पांच राज्यों की टीमों प्रतिभाग कर अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।चैंपियनशिप के तहत सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश पहला स्थान हासिल किया जिसका प्रतिनिधित्व शिवम कुमार ने किया था।जिसे आयोजक मंडल द्वारा स्वर्ण ट्रॉफी सहित मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया था।इसके पहले भी शिवम कुमार ने जिला व प्रदेश स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।स्वागत सम्मान समारोह में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों संग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर पिता प्रेमचंद राम,माता इन्द्रावती देवी,बहन संध्या कुमारी,भाई सत्यम कुमार,पूर्व प्रधान रामआशीष यादव,जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव,कमलेश यादव,प्रधान वीरेंद्र यादव, डॉ राहुल भारती,अंगद यादव,जगरोशन राम,सुरेश राम,छोटू राम,मनई राम, मोहन, मुखराम,उदय यादव,झांरखंडे कुशवाहा,सिन्टु यादव,मुकेश यादव,रमेश राम,महातिम यादव,रामाश्रय मास्टर,जयहिंद कुशवाहा,रामआशीष कुशवाहा,मार्कण्डेय कुशवाहा,प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,