रिपोर्ट हिमांशु मौर्य
मां शारदा महिला पीजी कॉलेज के छात्राओं ने गृह विज्ञान प्रैक्टिकल के दौरान अलग-अलग प्रकार के व्यंजन किया प्रदर्शन, भोजन में न्यूट्रिशन के महत्व की संपूर्ण तरीके की दी गई जानकारी

मां शारदा महिला पीजी कॉलेज जलालाबाद के छात्राओं द्वारा गृह विज्ञान प्रैक्टिकल के दौरान कई प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक न्यूट्रीशन से भरपूर व्यंजन का प्रदर्शन किया गया। जिसको मेहमान के रूप में आए कई समाजसेवी और अन्य लोगों ने टेस्ट किया टेस्ट लेकर के मेहमानों ने काफी अच्छा महसूस किया और न्यूट्रिशन से भरपूर व्यंजन का काफी तारीफ किया गया, जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग भोजन और नेचुरल तरीके से बने हुए कई अन्य प्रकार के न्यूट्रिशन से भरपूर भोजन का प्रदर्शन किया गया था। जिसमें करेला का हलवा का अपने आप में अलग ही स्वाद था।

जिसको हर किसी ने सराहा वहीं गृह विज्ञान के टीचर सपना जायसवाल जिनके द्वारा छात्राओं को पढ़ाया और ट्रेंड किया गया था। बताया कि बच्चों को हेल्दी भोजन का क्या महत्व होता है। बॉडी को न्यूट्रीशन की कितनी जरूरत है। इसकी जानकारी होना हर छात्र-छात्राओं को काफी जरूरी है। जिसका एक अलग पूरा सब्जेक्ट है। जिसको ध्यान में रखते हुए। बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।

जिस क्रम में छात्राओं द्वारा पूरे भारत में अलग-अलग क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग तरीके से व्यंजन का निर्माण होता है ।जिसमें न्यूट्रिशन का काफी महत्व होता है। उस आधार अलग अलग प्रदेशों का भोजन का भी विस्तृ तरीके से जानकारी दिया गया है। जिसमें छात्राओं ने अपने अपने अनुभव के आधार सैकड़ो तरीकों का व्यंजन को बनाया गया है । वहीं छात्राओं को इस प्रतिभा को देखकर के स्कूल के टीचर्स, प्रिंसिपल्स और छात्राओं के गार्जियन ने काफी खुशी जताई






