शिक्षकों की बदौलत हम निरंतर गतिमान है राजीव कुमार यादव

Share on Social Media

मरदह गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय रायपुर के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का सम्मान समारोह पूर्वक किया गया।मालूम हो कि निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीईओ मरदह राजीव कुमार यादव को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।जिसके उपरांत अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचे बीईओ का हर्षो-उत्साहित शिक्षकों ने माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित करते हुए बीईओ का मुंह मीठा कराते हुए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने कहा कि ब्लाक को 50 प्रतिशत निपुणता लक्ष्य प्राप्त कराने का श्रेय बीईओ की देन है।इनके प्रेरणा और लगन ईमानदारी को देखकर पूरे शिक्षक समुदाय में नयी क्रान्ति उर्जा का संचार हुआ जिसका परिणाम यह है की हम राजधानी के क्षितिज पर काबिज हो रहें हैं।हम सभी शिक्षकों की नैतिक सांस्कृतिक सामाजिक साहित्यिक जिम्मेदारी है कि हम अपने पूरे मनोयोग से लगकर अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करें।जिससे आने वाले समय में पूरे शिक्षा क्षेत्र का मान सम्मान कायम रहे।अपने सम्मान समारोह में भावविभोर हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहां की आप सभी शिक्षकों की बदौलत हम निरंतर गतिमान है आप अपने हौसले को बुलंद बनाएं रखें तो हम निश्चित तौर पर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होंगे।इस समारोह में राजीव सिंह,महेन्द्रनाथ यादव,वेदप्रकाश पाण्डेय,उपेन्द्र कुमार, अजय विक्रम सिंह,राजेश भारती,शैलेश यादव, सत्यवती मौर्य,राजेश गुप्ता,अजय त्रिपाठी,दुर्गाप्रसाद सिंह,माया सिंह,मुन्ना यादव,केशव यादव,पंकज राय,विरेन्द्र यादव, राजेश चौबे,मृत्युंजय श्रीवास्तव,विरेन्द्र यादव,हसन अंसारी,हिमांशू मिश्रा,भगवान दास पटवा,जवाहर राजभर, अनुराग पटवा,अरविन्द कुमार,माया सिंह आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए स्वागत अभिनन्दन किया।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,