समाज में आपसी सौहार्द में बढ़ती खटास भारत में एकता अखंडता की दुश्मन ,समाज सेवी हिमांशु मौर्य

Share on Social Media

जलालाबाद ग्राम सभा के गाजीनगर में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा आज एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सौहार्द साथी हिमांशु मौर्य ने लोगो से अपील की कि आइए साथ मिलकर प्रेम भाईचारा,बंधुत्व की भावना को आगे बढ़ाएं,एक साथ उठने बैठने की परंपरा दोबारा शुरू करें,एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं,जिससे समाज में खुशहाली आए। साथ ही साथ हिमांशु मौर्य ने संविधान में निहित पंथ निरपेक्षता को संदर्भित करते हुए बताया कि सभी धर्म संप्रदाय को समान अधिकार प्राप्त है।

बैठक में समाजसेवी बृजेश जी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने संविधान में सबको सामान शिक्षा ,स्वास्थ्य का अधिकार दिया जिसका उपयोग हम लोगो को करना चाहिए बहुत संघर्षों के बाद ये अधिकार हम लोगो को मिल पाया है वहीं समाजसेवी विश्वजीत कुमार ने लोगो को एकजुट होकर चलने की बात कहे तथा सौहार्द बंधुत्व मंच जलालाबाद के उपाध्यक्ष कमाल अंसारी ने कहा कि देश को आजाद करने में मुस्लिम समाज का बड़ा योगदान रहा है जिसका सबूत इंडिया गेट पर लिखे शहीदों के नमो में सबसे अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम है। वहीं उपस्थित जन समुदाय ने कहा कि हम लोग शांति तथा सौहार्द के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे । गोष्ठी में मो० सुकुरुद्दीन ,इरफान ,फिरोज अहमद ,गुफ्तार अहमद , मो० कुर्बान, अंसार अहमद, लाल मोहम्मद ,कमरुद्दीन,इलियास , महमूदल हसन ,फिरोज, सुभान, इरशाद अहमद , मो० अमीर ,अल्ताफ, अनीश,शहजाद आमीन आदि ग्रामीण साथी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत