सौहार्द एवं बंधुत्व मंच ने भगत सिंह जयंती पर किया कार्यक्रमः गाजीपुर में सामाजिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर हुई चर्चा

Share on Social Media

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में शहीद भगत सिंह की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सौहार्द एवं बंधुत्व मंच और यूनिटी फाउंडेशन ने चौहान मार्केट स्थित सफली मदर कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भगत सिंह के जीवन, देश सेवा और बलिदान पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के दर्जनों सदस्यों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच के संचालक हिमांशु मौर्य ने बताया कि भगत सिंह का देश सेवा में दिया गया बलिदान अविस्मरणीय है। मौर्य ने कहा, “भगत सिंह की विचारधारा में समाज में एकता, अन्याय का अंत और भेदभाव की समाप्ति शामिल थी। जिस प्रकार भगत सिंह समता और स्वतंत्रता की बात करते थे, वही संविधान की उद्देशिका में भी वर्णित है, जिसे हम साफ पढ़ सकते हैं। यह विचारधारा आज भी संवैधानिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है।”हिमांशु मौर्य ने यह भी बताया कि भगत सिंह ने “मैं नास्तिक क्यों हूं” जैसी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं और अनेक किताबों का अध्ययन किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम में शामिल जावेद आलम ने कहा कि भगत सिंह के आदर्श आज भी समाज में नैतिकता और ईमानदारी की सीख देते हैं। विकास कुमार ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से समाज में सुधार लाएं।प्रदीप मद्धेशिया ने सभी उपस्थित लोगों को भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण समाज बनाने का संदेश देते हुए कहा, “भगत सिंह की जयंती पर हमें जात-पात, धर्म या क्षेत्र के भेदभाव को भुलाकर एकजुट होकर समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।”कार्यक्रम की शुरुआत सौहार्द एवं बंधुत्व मंच और यूनिटी फाउंडेशन की टीम ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन करके की। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, विकास कुमार राव, जावेद जिम्मी, वतन चौहान, अभिषेक पांडेय, प्रदीप चौहान, प्रवीण मौर्य, राहुल मोदनवाल, आदिल अली, इंदल कुमार, श्याम नारायण कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत