माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज जलालाबाद गाज़ीपुर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share on Social Media

इस खेल प्रतियोगिता में स्कूल में वच्चों के अंदर खेल में प्रतिस्पर्धा विकसित करने के लिए बच्चों को रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस और ब्लू हाउस में बांटा गया था। प्रतियोगिता में नर्सरी से 12वी के छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर की हिस्सा लिया, जिसमें रेड हाउस प्रथम, ब्लू हॉउस द्वितीय, और येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शॉटपुट, जेवलिंग थ्रो, रिले रेस, बाल जम्प रेस, कोन बैलेंसिंग रेस इत्यादि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रतियोगिता की सुचिता बनाये रखने के श्री कौशल की अगुवाई में स्पोर्ट मैनेजमेन्ट की टीम ग्रेटर नोयडा से बुलाई गई थी।
मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री वृजेश कुशवाहा सर द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे क्रमशः रेड, ब्लू और येलो हाउस को ट्राफी और हाउस टीचर्स को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया, साथ में स्पोर्ट मैनेजमेंट के मैनेजर श्री कौशल सिंह और टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सूरज मौर्या सर, प्रधानाचार्य श्री रामप्रताप मौर्या, उपप्रधानाचार्य श्री अशोक यादव, माँ शारदा पी जी कॉलेज के प्रभारी श्री जीतेन्द्र कुशवाहा सर, व सभी प्रवक्ता, उप प्रधानाचार्य श्री रामनगीना यादव सर एवं माँ शारदा ग्रुप के सभी सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेल के महत्व को बताया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अनुशासन पर चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को भरोसा दिलाया की खेल में छात्रों के वीच ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धा को विकसित करने के लिए अगले साल वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सीबीएसई के दूसरे स्कूलों को भी शामिल किया जायेगा। आज के कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक सर द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामजी यादव ने किया।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत