मजदूरों की मेहनत को मिले सम्मान, अधिकारों की मिले गारंटी – रीतू यादव

Share on Social Media

छताई कलां में सौहार्द बंधुत्व मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छताई कलां गांव में सौहार्द बंधुत्व मंच की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम की गरिमा, मजदूरों के अधिकार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद हुआ।
सौहार्द एवं बंधुत्व मंच की साथी ज्योति भारती के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल वक्ताओं ने श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह दिन केवल जश्न का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी है कि क्या हम वास्तव में अपने समाज के श्रमिकों को वह सम्मान दे पा रहे हैं, जिसके वे हकदार हैं।
मिलनधारा फाउंडेशन की संस्थापक रीतु यादव ने कहा, मजदूरों की मेहनत ही इस देश की नींव है। जब तक उनकी मेहनत का सम्मान नहीं होगा, तब तक समानता और न्याय के संविधानिक मूल्य अधूरे रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सभी प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व की शपथ ली।
कार्यक्रम में सौहार्द बंधुत्व मंच की सदस्य विद्या सिंह, सूर्यांश यादव, और ज्योति भारती सहित कई स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

संगठन ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि मजदूरों से जुड़े मुद्दों को सामाजिक विमर्श का हिस्सा बनाने के लिए नियमित बैठकों और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितलखनऊ।भारतीय योग परिषद् एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ तथा ए0के0 हेल्प सोशल फ़ाउंडेशन…

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    Share on Social Media

    Share on Social Media, ग्राम सभा में भावी प्रधान प्रत्याशी के रूप में मजबूत दावेदारीगाजीपुर।कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम सभा जयंतिदासपुर मानपुर में मानवता और सेवा का संदेश लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,