अनेकता में एकता विषय पर किया गया संवाद शाला का आयोजन

Share on Social Media

सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा अमारी में संवाद शाला का किया गया आयोजन :अनेकता में एकता विषय पर किया गया विस्तृत चर्चागाजीपुर,दुल्लहपुर के अमारी ग्राम सभा में आज सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा संवाद शाला का आयोजन किया गया।इस संवाद शाला में मुख्य विषय अनेकता में एकता रहा अनेकता में एकता विषय विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान गांव में उपस्थित सभी युवाओं और बुजुर्गों ने अपने-अपने तरीके से अनेकता में एकता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने-अपने मत को रखा। इस संवाद शाला के आयोजक के रूप में हिमांशु मौर्य ने चर्चा करते हुए कहा कि आज के परिवेश में लोगों के बीच जाति, धर्म, संप्रदाय आदि विषय को लेकर समाज में जो लगातार भेदभाव और भ्रांतियां फैलाकर के आपसी सौहार्द को चोटिल किया जा रहा है यह काफी चिंता का विषय है। जिससे देश और समाज की एकता,अखंडता काफी हद तक प्रभावित हो रही है ,इसलिए कभी भी किसी तरह की बातें सामने आती है तो सभी को आदर देते हुए सभी को इस सृष्टि पर एक समान जीने, रहने, खाने ,पीने ,उठने, बैठने का अधिकार होगा। इसलिए सभी को एक समझते हुए आपसी प्रेम भाव के साथ रहने के लिए विस्तृत जानकारी दी जानी चाहिए, बातों को विस्तार देते हुए हिमांशु मौर्य ने कहा कि कैसे हम अनजाने में या नासमझी में आपसी सौहार्द को प्रभावित करते हैं जिससे समाज का आपसी सौहार्द एवं बंधुत्व खराब होता रहता है । इस कार्यक्रम की शुरुआत विश्वजीत कुमार समाजसेवी ने संचालन करते हुए किया । इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के वरिष्ठ जन और युवा उपस्थित रहे, गांव वालों ने चर्चा करते हुए कहा कि समाज में इस तरह की अनेकता में एकता विषय पर कोई संगठन काम कर रहा है। वह भी निस्वार्थ भाव से। यह काफी सराहनीय है।इस कार्यक्रम का गांव वालों ने सराहना करते हुए कहा की हम लोग हिमांशु मौर्य का हर तरह से मदद करने को तैयार है। इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विश्वजीत कुमार, एडवोकेट प्रदीप कुमार मद्धेशिया, लालू चाचा, प्रेम कुमार, देवलाश कुमार, रीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत