सौहार्द एवं बंधुत्व मंच द्वारा मनाया गया ईद व होली मिलन समारोह

Share on Social Media

आज दिनाँक 8/4/25 को रुहीमण्डी स्थित फ़रीद आलम के आवास पर तारिक नसीम अब्बासी द्वारा आओ दिलों को जोड़ें अभियान के तहत ईद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सौहार्द बंधुत्व मंच के सदस्यों के साथ साथ नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। विशेष रूप से सोशल एक्टिविस्ट ईश्वर चंद, धार्मिक गुरू बड़े पंडित जी,समाजसेवी सतीश उपाध्याय और शिक्षक माया साहू की उपस्थिति उल्लेखनीय है।[ ] इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर चंद ने की और कार्यक्रम का संचालन मेंटर फ़रीद आलम ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत फेलो साथी अच्छे लाल कुशवाहा के उद्बोधन से हुई,उन्होंने कहा कि आज देखा जा रहा है कि जुलूसों में युवा तलवार और चाकू लेकर समाज को गलत संदेश दे रहे हैं जो सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा है,हमे प्यार बांटना है नफरत नहीं। इसी कड़ी में मंच की सदस्य माया साहू ने कहा कि सौहार्द मंच की यह पहल बहुत ही सराहनीय है जो इस तरह के आयोजन किये जाते हैं जो लोगो को एक मंच पर लाकर जोड़ने और भाईचारे का संदेश देता है।[ ] इसी क्रम में बंधुत्व मंच के साथी सतीश उपाध्याय ने अपनी बात रखी और कहा कि हम सबको भाईचारा बना रहे इसके लिए साझा प्रयास करने की ज़रूरत है क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व इसे बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।[ ] ग़ाज़ीपुर शहर के बड़े पंडित जी ने अपनी बात होली के एक गीत से शुरू की औऱ कहा कि ये कितना अच्छा संयोग है कि होली और ईद मिलन समारोह एक साथ किया जा रहा है,हर धर्म के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं जो समाज मे एक अच्छा संदेश देने का काम कर रहा है।[ ] मेंटर साकिब अब्बासी जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज ज़रूरत है कि हम अपने आस पास लोगो की बिना जाति धर्म देखे उनकी मदद करें और उनके सुख दुख में शामिल हो और भाइचारे को बढ़ावा दें।[ ] मेंटर फ़रीद आलम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि साम्प्रदायिक शब्द आया कहा से?सांप्रदायिक शब्द एक समूह के लिए लागू एक विशेषण है, और इसका मतलब है कि समूह समान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संसाधनों, संपत्ति और संपत्ति को साझा करता है। सांप्रदायिकता की मुख्य विशेषताएँ इसकी मौलिक मान्यता है कि सदस्यों की वफ़ादारी उस देश के बजाय समूह के प्रति होनी चाहिए जिसमें वे रहते हैं।[ ] अंत में कार्यक्रम संयोजक तारिक़ नसीम अब्बासी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और लोगो को सेवइयां और जूस पिलाकर कार्यक्रम समाप्त किया।इस कार्यक्रम में शाहनवाज सिद्दीकी, अरमान अंसारी,अबूजर सिद्दीकी,मुहम्मद अम्मार ,संजय यादव, नंदलाल गुप्ता,अब्दुस्समद सिद्दीकी,गंगा सागर कुशवाहा,लियाक़त अली आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।[x] आओ

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत