शराब की नई दुकान का विरोधः हरदासपुर में महिलाओं का धरना, कहा- युवाओं को लग सकती है लत; स्कूल-कॉलेज भी पास में

Share on Social Media

रिपोर्ट हिमांशु मौर्य

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुरखुर्द गांव में नई देसी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं सहित सैकड़ों बुजुर्गों ने दुकान के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि दुकान मुख्य रास्ते पर स्थित है, जहां से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। उनका मानना है कि दुकान खुलने से गांव में अशांति फैलेगी और युवाओं को शराब की लत लग सकती है। साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई।विरोध का एक बड़ा कारण दुकान का स्थान भी है। यह कृषक महाविद्यालय से मात्र 200 मीटर दूर है। इतनी ही दूरी पर सरकारी छात्र हॉस्टल है और 100 मीटर की दूरी पर कोचिंग सेंटर स्थित है।

दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष के. पी. सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करें। यदि दुकान मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती, तो उसे तुरंत हटवा दिया जाएगा।आबकारी इंस्पेक्टर राहुल सरोज का कहना है कि दुकान मानकों के अनुसार खोली जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान मुख्य हाइवे से सटी है, लेकिन इसका मुख्य द्वार पीछे की तरफ होगा। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत