ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुई सामाजिक संस्थाएं, शेखपुरा में लटकते बिजली तारों की समस्या पर तुरंत की कार्रवाई

Share on Social Media

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में आज सामाजिक संगठनों की एक संयुक्त टीम ने बिरनो ब्लॉक के शेखपुरा ग्राम सभा में लटकते बिजली तारों की गंभीर समस्या को लेकर तत्परता दिखाई। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन, बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट, और यूनिटी फाउंडेशन की टीम ने शेखपुरा गांव में राजबहादुर कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या के समाधान हेतु त्वरित कदम उठाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को समाजसेवी संस्थाओं की टीम ने गांव का भ्रमण किया था, जिसमें खेतों के ऊपर से बेहद खतरनाक ढंग से लटकते बिजली के तारों की स्थिति देखी गई थी। इस संबंध में आज पुनः गांव में पहुंचकर टीम ने ग्रामीणों से विस्तृत वार्ता की और मौके पर ही एक प्रार्थना पत्र तैयार कर एसडीओ बिरनो को फोन के माध्यम से सूचना दी।
एसडीओ महोदय ने बताया कि वे कार्यालय में ही उपस्थित हैं। यह सुनते ही टीम तत्काल शेखपुरा से बिरनो स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंची। वहां पर उन्होंने एसडीओ से मिलकर लटकते बिजली के तारों को हटाने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान (रोड के किनारे) पर स्थानांतरित करने के लिए मांग पत्र सौंपा।
एसडीओ बिरनो ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे पत्र को तुरंत जूनियर इंजीनियर को अग्रेषित करेंगे और निरीक्षण कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अभियान में प्रमुख रूप से समाजसेवी राजकुमार मौर्य, उपेन्द्र यादव, राकेश सिंह यादव, हिमांशु मौर्य, श्रीराम सिंह, बहादुर सिंह कुशवाहा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की सजगता और तत्परता से अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस जानलेवा समस्या का समाधान होगा। इस प्रयास ने प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य किया है, जिससे जनहित से जुड़े मुद्दों को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत