विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share on Social Media

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन
गाजीपुर में पर्यावरण सुरक्षा पर चर्चा, सैकड़ों लोगों को बांटे पौधे

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। समाजिक संगठन सौहार्द एवं बंधुत्व मंच ने पर्यावरण सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर संविधान के उद्देशिका की शपथ लेकर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनाथ राम ने की। ग्रामीण विकास संस्थान के मुख्य सलाहकार मनोज तिवारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र और जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम संचालक हिमांशु मौर्य ने संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 48A और 51A का जिक्र करते हुए पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के रेंजर राम अवध यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का रोपण किया गया। सौहार्द एवं बंधुत्व मंच ने सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और बच्चों को पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम में , नज्मुस साकिब, आमिर सिद्दिकी, शबा, विकास कुमार इंजिनियर, दिनेश कुमार, कमाल अंसारी, प्रदीप मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, निखिल आनंद, बिस्वजीत कुमार, विकास कुमार, अंकित गुप्ता, राकेश कुशवाहा, रामअवतार मौर्या,जावेद आलम, वतन चौहान, इंद्रजीत कुमार, श्यामसुंदर, आकाश भारद्वाज,सुनील राजभर,सहित सैकड़ों महिला एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत